रामगंगा पुल से नदी में कूदी महिला, गोताखोरों की मदद से तलाश जारी
बरेली बिशारतगंज के भमोरा थाना क्षेत्र में रामगंगा नदी के पुल पर एक महिला के नदी में कूदने का मामला सामने आया है। प्राप्त पुलिस सूचना के अनुसार, रविवार 25 अक्टूबर को अंकुर पुत्र रामरहीश यादव निवासी बिहारीपुर, थाना भमोरा, अपनी पत्नी आदित्या के साथ मोटरसाइकिल से बरेली आ रहे थे। बताया गया कि रामगंगा पुल के बीच में आदित्या ने पैसे चढ़ाने की बात कही और मोटरसाइकिल से उतर गईं। इसके बाद वह पुल से नीचे रामगंगा नदी में कूद गईं। घटना की सूचना मिलने पर गोताखोरों को बुलाया…
Read More