श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन गूंजे भगवान के जयकारे, संगीतमय कथा में सुनाया सृष्टि रचना का प्रसंग

  ​बरखेड़ा : क्षेत्र के निकटवर्ती गांव गाजीपुर मुगल स्थित शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। व्यास गद्दी पर आसीन कथावाचक अनुपम शास्त्री ने संगीतमय भजनों के बीच सृष्टि की रचना का अत्यंत भावपूर्ण प्रसंग सुनाया। कथा के दौरान पांडाल में गूंजते भगवान के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। ​कथा का विस्तार से वर्णन करते हुए व्यास जी ने बताया कि सृष्टि के आरंभ में केवल अंधकार और अज्ञान व्याप्त था, जिसमें संपूर्ण ब्रह्मांड…

Read More