Latest Posts
   

​बरखेड़ा: ट्रेन के आगे कूदकर वृद्ध ने दी जान, क्षत-विक्षत शव की नहीं हो सकी पहचान

​बरखेड़ा : रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में एक अज्ञात वृद्ध की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना के बाद लगभग 20 मिनट तक ट्रेन मौके पर ही खड़ी रही। सुरक्षाकर्मियों ने शव को ट्रेन में लादकर अगले स्टेशन पर पहुंचाया। स्थानीय पुलिस अब मृतक की शिनाख्त के प्रयासों में जुटी है।​आज रविवार दोपहर करीब 12 बजे शाहजहाँपुर से पीलीभीत की ओर जा रही ट्रेन जैसे ही बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम पतरसिया और नवादा के बीच पहुंची, तभी एक दिल दहला देने वाला वाकया हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

दबंगों ने किसान के खेत पर किया अवैध कब्जा, पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप लगाते हुये पुलिस अधीक्षक से की फरियाद

​बरखेड़ा।  थाना बरखेड़ा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मोहम्मदगंज रम्पुरा में एक किसान की पुश्तैनी जमीन पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित किसान ने पुलिस अधीक्षक  को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है।पीड़ित राम कुमार पुत्र बाबूराम के अनुसार, उनकी पुश्तैनी जमीन पर वे वर्षों से अपने कृषि यंत्र और पशु बांधते आ रहे हैं। आरोप है कि उनके पड़ोसी लालता प्रसाद और उनके पुत्र हरस्वरूप ने उनकी जमीन के पश्चिमी हिस्से की ओर अवैध…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

प्रीपेड मीटरों की खामियों पर भड़के व्यापारी, मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर उठाई अनिवार्यता खत्म करने की मांग

पीलीभीत। विद्युत विभाग द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट प्रीपेड मीटरों से उत्पन्न हो रही भारी समस्याओं और विभाग में व्याप्त अनियमितताओं के खिलाफ व्यापारियों ने मोर्चा खोल दिया है। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल, उत्तर प्रदेश (पंजी.) की पीलीभीत इकाई ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को 9सूत्रीय मांग पत्र भेजकर उपभोक्ताओं को राहत देने की गुहार लगाई है। व्यापारियों का आरोप है कि प्रीपेड मीटरों में तकनीकी खामियों और विभाग की मनमानी के चलते हजारों उपभोक्ताओं को बेवजह परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन के माध्यम से व्यापारियों ने बिजली…

Read More
home पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

लापरवाही: मोबाइल पर बात कर रहा था चालक,खंभे से टकराई लिटिल स्टार स्कूल की वैन, 26 बच्चे बाल-बाल बचे

तेज रफ्तार वैन से टूटा बिजली का खंभा, बाल-बाल बचे मासूम वैन छोड़कर भागा चालक, स्कूल प्रबंधन कर रहा मामले की लीपापोती क्षमता से अधिक भरे गए थे दो दर्जन से ज्यादा बच्चे रिपोर्ट:विमलेश कुमार बरखेड़ा।क्षेत्र के लखनऊ कलां गांव के समीप लिटिल स्टार अकादमी (बरखेड़ा) की एक स्कूली वैन अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसे के वक्त वैन में 26 मासूम बच्चे सवार थे। गनीमत रही कि खंभा टूटकर गिरने के बावजूद करंट फैलने जैसी कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई और बच्चों की जान बच गई।…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

घोर लापरवाही:प्रसव के दौरान बत्ती गुल, ऑक्सीजन न मिलने से नवजात की तड़प कर मौत

अस्पताल कर्मियों ने पिता से ही कराई सफाई, जनरेटर चलाने से किया इंकार। परिजनों ने किया हंगामा, कार्यवाई के आश्वासन पर हुए शांत। रिपोर्ट:विमलेश कुमार पीलीभीत/बरखेड़ा। स्वास्थ्य विभाग के लाख दावों के बावजूद सरकारी अस्पतालों में लापरवाही और कुप्रबंधन थमने का नाम नहीं ले रहा है। जनपद के बरखेड़ा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में स्वास्थ्य कर्मियों की कथित संवेदनहीनता के चलते एक नवजात शिशु की दर्दनाक मौत हो गई। ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखे गए नवजात की सांसें बिजली गुल होने और जनरेटर न चलाए जाने के कारण उखड़ गईं।…

Read More
home पीलीभीत राष्ट्रीय 

खेत में मिला बरखेड़ा निवासी का संदिग्ध शव, शादी समारोह में गया था मृतक

पीलीभीत/बरखेड़ा: थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम गंगापुरी के पास शनिवार सुबह एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की शिनाख्त सुखलाल (55 वर्ष) पुत्र छोटेलाल, निवासी वार्ड नं 5, बरखेड़ा के रूप में हुई है। वह दो दिन पूर्व एक शादी समारोह में काम करने के लिए घर से निकले थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फील्ड यूनिट की मदद से साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

जिला अस्पताल में इलाज में लापरवाही का आरोप, बुजुर्ग की मौत पर हंगामा

रिपोर्ट:अवनीश श्रीवास्तव पीलीभीत। जिला अस्पताल में एक बुजुर्ग की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों और स्टाफ पर इलाज में लापरवाही और अभद्र व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना के बाद अस्पताल में हंगामा खड़ा हो गया, जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा। परिजनों के अनुसार, जहरीला पदार्थ निगलने के बाद बुजुर्ग को इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था, लेकिन समय पर समुचित उपचार नहीं मिला। आरोप है कि न तो सही तरीके से इलाज किया गया और न ही मरीज पर पर्याप्त…

Read More

​बरखेड़ा: हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बाबा साहब की 135वीं जयंती, सादगी और उच्च विचारों पर चलने का लिया संकल्प

​बरखेड़ा । संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जन्म जयंती के अवसर पर आज बरखेड़ा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धा और उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। ग्राम ज्योरहा कल्यानपुर में बाबा साहब के जयकारों की गूंज रही। ​सादगी और उच्च विचार’ ही बाबा साहब की असली पहचान क्षेत्र के ग्राम ज्योरहा कल्यानपुर में प्राथमिक विद्यालय के निकट अंबेडकर जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व ब्लॉक प्रमुख अशोक गंगवार ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित…

Read More
home पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

पीलीभीत: पुलिस की बड़ी कार्यवाई, ट्रेजरी गबन मामले में 5.28 करोड़ रुपये की धनराशि फ्रीज

पीलीभीत। जनपद में सरकारी धन के गबन के बड़े मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए अब तक 53 बैंक खातों में जमा 5 करोड़ 28 लाख 57 हजार 605 रुपये की भारी-भरकम धनराशि को फ्रीज कर दिया है। यह कार्रवाई जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) कार्यालय के चपरासी इल्हाम उर्र रहमान शम्सी द्वारा किए गए करोड़ों के ट्रेजरी घोटाले की जांच के क्रम में की गई है। क्या है पूरा मामला? बीते 13 फरवरी को जिला विद्यालय निरीक्षक राजीव कुमार ने कोतवाली थाने में तहरीर दी थी कि इल्हाम…

Read More
home पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुमन गंगवार का दिल्ली में निधन, जिले में शोक की लहर

पीलीभीत। जिला सहकारी बैंक के वर्तमान सभापति सत्यपाल गंगवार की पत्नी और राजनीति के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाली सुमन गंगवार का दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया है। उनके निधन की सूचना मिलते ही पीलीभीत के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है। सुमन गंगवार न केवल एक समर्पित जीवनसंगिनी थीं, बल्कि वे स्वयं भी सार्वजनिक जीवन में बेहद सक्रिय रहीं। उनके नाम कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां रहीं। वे ललौरीखेड़ा ब्लॉक की दो बार ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित हुईं।उन्होंने जिला…

Read More
error: Content is protected !!