सगाई के अगले ही दिन युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों का हत्या का आरोप
बरखेड़ा: क्षेत्र में रविवार को हुई सगाई के अगले दिन खुशियां गहरे मातम में बदल गईं। सोमवार की रात पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर गांव पतरसिया के पास 27 वर्षीय चंदन रस्तोगी गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाया गया, जिसकी बाद में अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने इसे सड़क दुर्घटना मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है। मृतक चंदन रस्तोगी (27), पुत्र सोनी रस्तोगी, की रविवार को सितारगंज क्षेत्र के गांव से मंगनी का कार्यक्रम संपन्न हुआ था। घर में मेहमानों की मौजूदगी और उत्सव का…
Read More