Latest Posts
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य 

पीलीभीत: सदर विधानसभा में 13 हजार मतदाताओं के रिकॉर्ड से छेड़छाड़ का आरोप, सपा ने की साइबर फॉरेंसिक जांच की मांग,सौंपा ज्ञापन

पीलीभीत। जनपद की 127 सदर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए  पूर्व राज्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के नेता हेमराज वर्मा ने चुनाव आयोग से स्वतंत्र साइबर फॉरेंसिक जांच की मांग की है। गौहनिया चौराहे स्थित सपा कार्यालय पर आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व मंत्री ने कहा कि SIR फाइनल ड्राफ्ट सूची में 13,000 से अधिक मतदाताओं के EPIC रिकॉर्ड में बदलाव किया गया है, जो सीधे तौर पर पात्र मतदाताओं को मताधिकार से वंचित करने की एक असंवैधानिक साजिश है। लिपिकीय…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य 

पीईटी परीक्षा के दृष्टिगत डीएम और एसपी ने की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

पीलीभीत। आगामी पीईटी परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बुधवार 21 अक्टूबर को जिलाधिकारी आलोक कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने गांधी सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक की। गोष्ठी के दौरान दोनों आला अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और परीक्षार्थियों की सुविधाओं को लेकर की गई तैयारियों की गहन समीक्षा की। डीएम और एसपी ने सभी संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए और सभी केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य 

पुलिस स्मृति दिवस पर एसपी सुकीर्ति माधव ने शहीद पुलिसकर्मियों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

देश भर में सर्वोच्च बलिदान देने वाले 154 वीर जवानों को किया गया नमन   पीलीभीत।राष्ट्र और समाज की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों की याद में बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन पीलीभीत में ‘पुलिस स्मृति दिवस’ सादगी और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने शहीद स्मृति स्थल पर सलामी और पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद पुलिसकर्मियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान एसपी सुकीर्ति माधव ने देश भर के शहीद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के नामों…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य 

दशहरा पर्व पर विद्यालय में डांडिया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

​बरखेड़ा। मुड़िया हुलास, बरखेड़ा कलां स्थित ज्योति पाठक मेमोरियल एकेडमी में दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं ने आकर्षक डांडिया नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। ​कार्यक्रम की शुरुआत मां दुर्गा की वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद पारम्परिक परिधानों में सजी छात्राओं ने डांडिया और गरबा नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दीं। पूरा विद्यालय प्रांगण भक्तिमय संगीत और तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। ​इस अवसर पर विद्यालय…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य 

पीलीभीत रामलीला: अंगद का पैर नहीं डिगा सका रावण, विभीषण ने ली प्रभु राम की शरण

पीलीभीत। स्थानीय रामलीला मैदान में श्री रामलीला महोत्सव संचालन समिति के तत्वावधान में रविवार को विभीषण शरणागति, सेतुबंध रामेश्वर स्थापना और अंगद-रावण संवाद लीला का सजीव और मनमोहक मंचन किया गया। इसके साथ ही, वृंदावन के कलाकारों द्वारा देर रात तक रासलीला की मनमोहक प्रस्तुतियां भी दी जा रही हैं। अंगद की चुनौती और रामेश्वर स्थापना का हुआ सजीव मंचन मंचन के दौरान दिखाया गया कि जब विभीषण ने रावण को माता सीता को लौटाने की सलाह दी, तो क्रोधित रावण ने उन्हें अपमानित कर लंका से निकाल दिया। इसके…

Read More
Accident home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य 

पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत व दो घायल

​बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर रविवार दोपहर बाद करीब चार बजे पतरसिया पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों बाइकों पर सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में बाइक सवार चंद्रपाल (28 वर्ष) पुत्र निवासी पो नगला, थाना भुता (बरेली) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। उनके साथ बाइक पर बैठा उनका साथी शिवा (19 वर्ष) पुत्र…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य 

19 घंटे बाद 17 वर्षीय किशोर का हुआ अंतिम संस्कार, अज्ञात के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के ग्राम कुरैया नबदिया में 17 वर्षीय गजेंद्र की संदिग्ध मौत के बाद उत्पन्न हुआ तनाव रविवार दोपहर पुलिस और परिजनों के बीच सहमति बनने के बाद शांत हो गया। पुलिस द्वारा अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद, परिजनों ने करीब 19 घंटे से रोके गए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। गन्ने के खेत में पेड़ से लटकता मिला था शव शुक्रवार दोपहर 2 बजे से लापता गजेंद्र का शव शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात गांव से करीब…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य 

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 17 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव कुरैया नवदिया में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 17 वर्षीय युवक का शव गांव के बाहर गन्ने के खेत में एक पेड़ से संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता हुआ मिला। मृतक के पैर ज़मीन पर टिके होने और शरीर पर चोट के निशान दिखने के बाद परिजनों ने हत्या कर शव को लटकाए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी ओम प्रकाश का सबसे छोटा बेटा गजेंद्र वर्मा (17), जो गांव में ही डीजे संचालन का काम करता था,…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य 

प्राथमिक विद्यालय जागरूकता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन, बच्चों ने दिया ‘बेटी बचाओ’ का संदेश

पीलीभीत। प्राथमिक विद्यालय टाह पौटा में विभिन्न जागरूकता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में ‘मिशन शक्ति’, ‘इको क्लब फॉर मिशन लाइफ’ और ‘दशहरा पर्व’ के तहत कई प्रेरणादायक गतिविधियां संपन्न हुईं, जिनमें स्कूली बच्चों, शिक्षकों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नारी शक्ति और ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ का संदेश विद्यालय में ‘मिशन शक्ति’ के अंतर्गत आयोजित विशेष कार्यक्रम में निवर्तमान ग्राम प्रधान श्रीमती राम बेटी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रुचि सागर और स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने छात्राओं से सीधा संवाद…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य 

त्यौहारों पर सुरक्षा चाक-चौबंद, एसपी सुकीर्ति माधव ने बाजारों में किया पैदल गश्त, दिए कड़े निर्देश

पीलीभीत। आगामी दशहरा और अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पीलीभीत पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक  सुकीर्ति माधव ने पुलिस बल के साथ शहर के मुख्य बाजारों, व्यस्त चौराहों और संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। व्यापारियों और आमजन से किया सीधा संवाद पैदल गश्त के दौरान एसपी के साथ क्षेत्राधिकारी नगर और क्षेत्राधिकारी यातायात भी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने भ्रमण के दौरान आम जनता और व्यापारियों…

Read More
error: Content is protected !!