टुकटुक की टक्कर से बुजुर्ग घायल, चालक के खिलाफ तहरीर

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र में 30 अक्टूबर को तेज रफ्तार टुकटुक की टक्कर से एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनके दाएं हाथ की कलाई और दाएं पैर में फ्रैक्चर हो गया।पीड़ित के बेटे डॉ. हरस्वरूप मौर्य ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पिता मैकूलाल सरसों का तेल लेने जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार टुकटुक चालक बाबूराम प्रजापति ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। घायल को पीलीभीत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। आरोप है कि टुकटुक पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी।क्षेत्राधिकारी बीसलपुर राहुल पांडेय ने बताया कि ई रिक्शा चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्यबाही की जा रही हैं।
