Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

एचआरपी किड्स वैली इंटरनेशनल स्कूल में उत्साहपूर्वक मनाया गया इंटरनेशनल टाइगर डे, बच्चों ने दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश

बरखेड़ा, पीलीभीत। एचआरपी किड्स वैली इंटरनेशनल स्कूल, बरखेड़ा में बुधवार को इंटरनेशनल टाइगर डे 2026 उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की थीम “बाघ बचाओ, जंगल बचाओ” रही। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने बाघ, जेब्रा, शेर और हाथी के आकर्षक मास्क पहनकर वन्यजीव एवं पर्यावरण संरक्षण का प्रेरक संदेश दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. नीतू सिंह ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बाघ हमारे पारिस्थितिकी तंत्र की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। यदि जंगल सुरक्षित रहेंगे तो वन्यजीव भी सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने बच्चों…

Read More
home पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर हिंदू महासभा ने सौंपा ज्ञापन

बरखेड़ा/पीलीभीत। सावन मास में क्षेत्र से गुजरने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को हिंदू महासभा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता थाना बरखेड़ा पहुंचे। उन्होंने थाना प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपकर यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि सावन मास के दौरान बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़ यात्रा पर निकलते हैं। ऐसे में यात्रा मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा संवेदनशील…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

सिटी मजिस्ट्रेट के विदाई सम्मान समारोह पर दी गई भावभीनी विदाई

पीलीभीत। जनपद में लम्बे समय से तैनात नगर मजिस्ट्रेट  विजय वर्धन तोमर के स्थानांतरण एवं पदोन्नति होने पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल युवा विंग के पदाधिकारियों ने बुके रोज स्मृति चिन्ह देकर सिटी मजिस्ट्रेट के ऑफिस में सम्मानित किया। युवा विंग जिला अध्यक्ष शैली शर्मा ने समस्त पदाधिकारियों के साथ नगर मजिस्ट्रेट की पदोन्नति होने पर विदाई समारोह का आयोजन कर उन्हें भावभीनी विदाई दी। मौके पर मौजूद पदाधिकारियों ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में सरकारी कर्मी को एक दिन स्थानांतरण होना सुनिश्चित होता है। उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट विजय…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

जनसमस्याओं को लेकर NSUI ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

पीलीभीत । विकास खंड मरौरी के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत न्यूरिया खुर्द की वर्षों से लंबित मूलभूत समस्याओं और जर्जर आधारभूत ढाँचे को लेकर बुधवार को एनएसयूआई (NSUI) के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात की। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की पुरजोर माँग की गई। जिलाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में एनएसयूआई जिलाध्यक्ष ने अवगत कराया कि ग्राम पंचायत न्यूरिया खुर्द में राजीव गांधी सेवा केंद्र (पंचायत भवन) का निर्माण कार्य पिछले 8…

Read More

कांवड़ यात्रा को लेकर बड़ा फैसला,29 अगस्त तक मीट की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध

पीलीभीत।आगामी पावन सावन माह और कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जिले में कानून-व्यवस्था, शांति और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन ने एक बड़ा और महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, आगामी 30 जुलाई से 29 अगस्त तक पूरे पीलीभीत जनपद में मीट की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह प्रतिबंध न केवल मुख्य कांवड़ मार्गों पर बल्कि जिले के सभी थाना क्षेत्रों और कस्बों में समान रूप से प्रभावी रहेगा। इस पूरी समयावधि के दौरान किसी भी प्रकार की…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

सीआईएसएफ के नव-नियुक्त जवान मनीष पासवान का भव्य नागरिक अभिनंदन

पूरनपुर (पीलीभीत)। मोहल्ला बमनपुरी निवासी महेंद्र पासवान के सुपुत्र मनीष पासवान ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की अत्यंत कठिन ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी कर देश सेवा की राह पर कदम बढ़ाए हैं। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद प्रथम बार गृह नगर आगमन पर मनीष पासवान के सम्मान में नगर पालिका सभागार में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए माननीय नगर पालिका अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र गुप्ता ने नव-नियुक्त जवान का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि मनीष…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

श्रावण मास व कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट,DM व SP ने गौरी शंकर मंदिर और दुग्धेश्वर मंदिर का लिया जायजा

पीलीभीत। ​श्रावण मास एवं आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पीलीभीत पुलिस और प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। मंगलवार को जिलाधिकारी पीलीभीत श्री ज्ञानेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री सुकीर्ति माधव ने गांधी स्टेडियम में पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों और संबंधित विभागों के कर्मचारियों के साथ एक महत्वपूर्ण ब्रीफिंग बैठक की। ​ब्रीफिंग के उपरांत अधिकारियों ने शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों गौरी शंकर मंदिर एवं दुग्धेश्वर नाथ मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

निजी कंपनी के कर्मचारी की अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत

​ बरखेड़ा।उत्तराखंड के रुद्रपुर में ड्यूटी पर जाते समय एक निजी कंपनी के कर्मचारी की अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई। इस आकस्मिक हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों की चीख-पुकार से पूरे मोहल्ले का माहौल गमगीन हो गया है। ​कस्बा बरखेड़ा के वार्ड नंबर 9 निवासी राजेंद्र प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका 45 वर्षीय पुत्र रमेश कुमार उर्फ रामू सैनी रुद्रपुर (उत्तराखंड) की एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। रोज की तरह वह सोमवार की रात करीब…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

डकैती की बड़ी वारदात से पहले पुलिस की कार्रवाई, चार बदमाश गिरफ्तार

बरखेड़ा पीलीभीत। बरखेड़ा थाना पुलिस ने बड़ी सतर्कता दिखाते हुए डकैती की एक बड़ी वारदात को होने से पहले ही विफल कर दिया। पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो अवैध तमंचे, छह जिंदा कारतूस, दो रामपुरी चाकू, फर्जी नंबर प्लेट लगी एक टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल तथा तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। वहीं एक आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

इंस्टाग्राम पर सस्ती बाइक का विज्ञापन देख झांसे में आया युवक, 43.5 हजार रुपये गंवाए

  बरखेड़ा (पीलीभीत)।सोशल मीडिया पर सस्ता वाहन खरीदने का लालच क्षेत्र के एक युवक के लिए महँगा साबित हो गया। इंस्टाग्राम पर आए एक बाइक बिक्री के विज्ञापन के जाल में फँसकर युवक ने 43,500 रुपये की ऑनलाइन ठगी का शिकार होने की शिकायत बरखेड़ा थाने में दर्ज कराई है। हद तो तब हो गई जब शातिर ठग ने खुद को भारतीय सेना का अधिकारी बताकर पीड़ित को और पैसे न देने पर जेल भिजवाने की धमकी देनी शुरू कर दी। रील देखते समय आया था विज्ञापन थाना बरखेड़ा क्षेत्र…

Read More
error: Content is protected !!