Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य 

दो गुटों के बीच जमकर मारपीट का वीडियो वायरल

बरेली। पीलीभीत बाईपास रोड स्थित माय बार हेडक्वार्टर के सामने रात दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। फॉरच्यूनर और स्कॉर्पियो से पहुंचे दोनों गुटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। इस दौरान दो युवतियां एक-दूसरे के बाल पकड़कर भिड़ गईं,जबकि चार-पांच युवकों ने एक युवक को सड़क पर गिराकर लात-घूंसों से पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने घटना से जुड़े वायरल वीडियो की पुष्टि की है। युवतियों में कहासुनी, फिर सड़क पर मारपीट सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दो युवतियां एक-दूसरे के बाल पकड़कर खींचती और मारपीट करती दिखाई दे रही हैं। वहीं, कुछ दूरी पर चार-पांच युवक एक युवक को घेरकर पीटते नजर आ रहे हैं। युवक को सड़क पर गिराकर उस पर लात-घूंसे बरसाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों गुट फॉरच्यूनर और स्कॉर्पियो से मौके पर पहुंचे थे। विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं है।
जांच में बारादरी पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर जांच कर रही है। पुलिस मारपीट में शामिल लोगों की पहचान करने और विवाद की वजह पता लगाने में जुटी है।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!