भोजीपुरा रेलवे स्टेशन के पुल से युवती ने लगाई छलांग, गंभीर हालत में अस्पताल भेजी गई

बरेली। भोजीपुरा रेलवे स्टेशन पर स्थित फुटओवर ब्रिज से एक युवती ने छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना से स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। घायल युवती की पहचान रीना, निवासी ग्राम छोटा फाटक, थाना इस्लामनगर, जनपद बदायूं के रूप में हुई है। घटना की जानकारी तत्काल उसके परिजनों को दे दी गई है। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस के साथ स्टेशन पर तैनात महिला कांस्टेबल प्रतिभा एवं हेड कांस्टेबल दीपक कुमार ने…

Read More