विवाहिता को कार में बंधक बनाने व मारपीट का आरोप, दो प्रधानों समेत ससुरालियों पर तहरीर
बरखेड़ा । काजर बोझी गांव की एक विवाहिता ने पति, ससुराल पक्ष और दो ग्राम प्रधानों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट व बंधक बनाने का आरोप लगाते हुए बरखेड़ा थाने में तहरीर दी है।
पीड़िता विमलेश कुमारी के मुताबिक वर्ष 2023 में उसकी शादी हिमालय प्रताप से हुई थी। पूर्व के विवाद में अगस्त 2026 में समझौते के बाद वह ससुराल वालों के साथ खटीमा व किच्छा में रह रही थी। आरोप है कि 24 नवंबर की सुबह ससुरालियों ने बहाने से बुलाकर उसे कार में बैठा लिया और दिनभर घुमाते हुए धमकाया। दियोरिया क्षेत्र में नौगांवा के प्रधान व साथियों के कार में बैठने और शाम को भैसाई पर्वतपुर में प्रधान के घर कमरे में बंद करने का भी आरोप है। वहां बुलाए गए माता-पिता से भी अभद्रता व मारपीट की गई।पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।