महिला से मारपीट और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के ग्राम आमडार में एक महिला के साथ कथित मारपीट, जान से मारने की धमकी और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का मामला में महिलाओं सहित तीन पुरष पर रिपोर्ट दर्ज।
क्षेत्र के ग्राम आमडार निवासी सुमन ने थाना बरखेड़ा में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि वह सुबह 10 बजे अपनी जगह साफ कर रही थीं। इसी दौरान गांव के श्याम बिहारी पुत्र नत्थूलाल, उनके भाई मनोज व पप्पू तथा परिवार की महिलाओं ने कथित तौर पर लाठी-डंडों से मारपीट की, जान से मारने की धमकी दी और जातिसूचक शब्दो के साथ गाली गलौज की।
थानाप्रभारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर जांच कर तीन पुरुष ब अन्य महिलाओं के खिलाफ उचित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्यबाही की जा रही हैं। प्रार्थना पत्र में निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की गई है।