गन्ने से भरी ट्राली की टक्कर में सीएचओ गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर

​बरखेड़ा।बिलसंडा क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) के पद पर तैनात एक युवक शुक्रवार को ड्यूटी से लौटते समय सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। बरखेड़ा-नवाबगंज मार्ग पर ग्राम गाजीपुर कुंडा के पास सामने से आ रही गन्ने से लदी ट्राली ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद राहगीरों की मदद से घायल को सीएचसी बरखेड़ा पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल बाइक सवार के साथी केशव गंगवार…

Read More