बरखेड़ा: तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो भाई गंभीर घायल, बरेली में उपचार जारी

​बरखेड़ा।  क्षेत्र के गांव रम्पुरा नत्थू नहर की पुलिया के पास एक तेज रफ्तार और लापरवाह ट्रैक्टर चालक ने मोटरसाइकिल सवार दो भाइयों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई बुरी तरह घायल हो गए, जिनमें से एक का बरेली के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पीड़ित के पिता ने शनिवार को थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। वेदप्रकाश (पुत्र छेदालाल, निवासी ग्राम पिपरखास द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, उनके दो बेटे संजीव और दीपक 14 नवंबर 2026 को शाम करीब…

Read More