Latest Posts
   

सावन माह शुरु होते ही असामाजिक तत्वों ने शिव मन्दिर मे की तोड़फोड़, माहौल बिगाड़ने की कोशिश

बरेली । सावन माह की शुरुआत से एक दिन पहले शहर में माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। शनिवार रात डेलापीर अनाज मंडी में स्थित शिव मंदिर में तोड़फोड़ कर कुछ असामाजिक तत्वों ने मूर्तियां क्षतिग्रस्त कर दीं। रविवार सुबह मामले की जानकारी हुई तो हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया।

संगठन के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। इन्होंने जमकर हंगामा किया। सूचना पर इज्जतनगर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन की। जानकारी पर पुलिस अफसर भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एक समुदाय के तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!