Latest Posts
   

घर में घुसकर की मारपीट फिर युवक को मस्जिद उठाकर ले गए जमकर पीटा, इलाज दौरान मौत

 

बरेली । बीते दिनों मोहर्रमदारी को लेकर थाना शाही क्षेत्र के एक गांव में हुए बवाल के बाद बलवा करने वाले लोगों द्वारा की गई मारपीट में घायल पूर्व प्रधान पुत्र की आज इलाज के दौरान मौत हो गई।
बीते दिनों थाना शाही क्षेत्र के ग्राम गौसगंज में मोहर्रम के दिन नए रास्ते से ताजिए निकालने को लेकर दो समुदाय के लोगों में विवाद हो गया था इसके बाद किसी तरह मामला शांत हो गया । उसके तीसरे दिन मुस्लिम पक्ष के लगभग 100 लोगों ने ताजिया ना निकलने देने से नाराज होकर घर में घुसकर मारपीट की , जिसमें लगभग 10 लोग घायल हो गए। इस मारपीट में गंभीर रूप से घायल हुए पूर्व ग्राम प्रधान का पुत्र तेजपाल पुत्र हीरालाल की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मारपीट में तेजपाल के अलावा रेवीराम , बेनीराम , रूपचंद, रामप्यारी ,कुंदन लाल ,हेमवती सहित लगभग 10 लोग घायल हुए थे , जिसमें तेजपाल गंभीर रूप से घायल हो गया था। आज रात में तेजपाल की इलाज के दौरान मौत हो गई ।पुलिस ने तेजपाल के शव को पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । तेजपाल की मौत हो जाने के बाद पुलिस मुकदमें में हत्या की धारा बढ़ाने की बात कह रही है।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!