Latest Posts
   

दो इनामी लुटेरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बरेली।  मुठभेड़ के दौरान दो इनामी लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों चोरी-लूट जैसे मामले में चल रहे थे वांछित। मुठभेड़ में दोनों लुटेरों के पैर में लगी गोली। दोनो घायल बदमाशो को उपचार के लिए जिला अस्पताल में ले जाया गया।

दोनों लुटेरे फरमान उर्फ भूत और वसीम उर्फ गंठी पुलिस को देख बाइक को दौड़ाने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो उन पर दोनों ने फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस को भी फायर करना पड़ा। पुलिस की गोली दोनों शातिरों के पैर में लगी। पुलिस ने गिरफ्तार कर दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया। भमोरा थाना क्षेत्र का मामला।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!