Latest Posts
   

11 हजार की लाइन टूटने से महिला और एक छोटे बच्चें की मौत

बरेली।11000 की लाइन टूटने से महिला और एक छोटे बच्चें की मौत हो गयी जिससे एक बार फिर बिजली विभाग की लापरवाही सामने आई है।घटना बहेड़ी क्षेत्र के गांव सकरस की है जहां घर की छत की ऊपर 11 हजार  वाट की लाइन जा रही थी जिसका तार टूटकर  छत पर जा गिरा ।जिसमें एक महिला व बच्चे की मौत हो गयी।

महिला की उम्र 26 बर्ष व बेटी की उम्र 6 साल बताई जा रही है।घटना की जानकारी मिलने पर घटना स्थल पर एसडीएम बहेड़ी व सीओ मौके पहुंचे।

बताया जा रहा है कि महिला और बेटी अपनी मौसी घर नामकरण में शामिल होने पहुंची थीं। जानकारी के मुताबिक़ घर की छत की ऊपर से जा रही 11000 की लाइन टूटने से छत पर बच्चें के ऊपर तारजा गिरा  जसमे बच्चे को छुड़ाने के चक्कर में महिला की भी मौत हो गयी।

 

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!