Latest Posts
   
home 

पुलिस की लापरवाही से हुआ जमकर बबाल, हिंदू युवती को अगवा करने की पुलिस ने नही लिखी रिपोर्ट

बरेली ।  हिंदू युवती को अगवा करने की पुलिस द्वारा रिपोर्ट नही लिखने पर बरेली में जमकर बबाल हो गया।पुलिस की लापरवाही से हुआ बरेली में जमकर बबाल हो गया। मामला सिरौली थाना के शिवनगर का है।
आरोपी सद्दाम के घर पर लोगो ने हमला बोलकर
घर में तोड़फोड़ और आगजनी की। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस के वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई।
लोगो का आक्रोश देख पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया।स्थिति को नियंत्रण करने के लिए कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।
तनावपूर्ण स्थिति होने की वजह से गांव में अघोषित कर्फ्यू जैसे हालात हो गए हैं।आला अधिकारियों ने भी गांव में देर डाला हुआ है।
बता दे कि, 28 जुलाई को सद्दाम नाम के युवक ने हिंदू युवती का अपहरण किया था।पुलिस ने एक अगस्त को जयपुर से लड़की को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया और प्रेम प्रसंग का मामला बताकर रिपोर्ट नही लिखी।
पुलिस की इस लापरवाही से मामले ने तूल पकड़ लिया जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने आगजनी और तोड़फोड़ की।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!