Latest Posts
   
home 

ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत परिजनों ने लगाया हत्त्या का आरोप।

बरेली ।।थाना क्षेत्र के गांव रसुला चौधरी में एक युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप घर मे मचा कोहराम।जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव रसुला चौधरी में सुबह साढ़े दस बजे ट्रैक्टर से कुचलकर नन्हे पुत्र बनवारी की मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।नन्हे की मौत से घर मे कोहराम मच गया।म्रतक के भाई महेन्द्रपाल पुत्र बनवारी लाल ने हत्या का आरोप लगाते हुये पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मेरा भाई नन्हे उम्र 26 बर्ष घर से निकल कर डोरी की दुकान पर बैठा था। तभी गांव का ही अलमुद्दीन पुत्र जमालुद्दीन ने पुरानी रंजिश के चलते अपना ट्रैक्टर तेजी से दौड़ाते हुये मेरे भाई के ऊपर चढ़ा दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।अलमुद्दीन पहले भी जान से मारने की धमकी दे चुका है।आज उसने घटना को अंजाम दे दिया।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!