Latest Posts
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

छुट्टा पशुओं और अवैध खनन के मुद्दे पर टावर पर चढ़े किसान यूनियन टिकैत के तहसील अध्यक्ष सुधीर बालियान

बरेली। छुट्टा पशुओं की समस्या और खनन के मुद्दे पर बार-बार ज्ञापन देने के बावजूद कार्रवाई न होने से नाराज भारतीय किसान यूनियन टिकैत के मीरगंज तहसील अध्यक्ष चौधरी सुधीर बालियान टावर पर चढ़ गए। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस महकमे में खलबली मच गई। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया।
बताया गया कि चौधरी सुधीर बालियान ने छुट्टा पशुओं से किसानों को हो रही परेशानी और खनन के मुद्दे को लेकर कई बार मीरगंज तहसील प्रशासन को ज्ञापन सौंपे थे। उनका आरोप था कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद समस्याओं के समाधान के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इससे नाराज होकर उन्होंने टावर पर चढ़कर विरोध जताया।
घटना की जानकारी मिलने पर किसान यूनियन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। इनमें जिला मीडिया प्रभारी ठाकुर अरविंद सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष झंडू सिंह गंगवार, मीरगंज तहसील संरक्षक राकेश कुमार, नगर अध्यक्ष डॉ. मुदित प्रताप सिंह, पूरनलाल, रामदयाल, रामसहाय, ठाकुर महावीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष मदनलाल, मान सिंह, चौधरी करण सिंह, नेमचंद, सौरभ और जमुना प्रसाद सहित अन्य किसान शामिल रहे।
वहीं प्रशासन की ओर से मीरगंज एसडीएम निधि शुक्ला, तहसीलदार न्यायिक भानु प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर क्राइम कुलदीप सिंह, फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी प्रवीण कुमार, चौकी प्रभारी आदेश कुमार, एडीओ लोकमान सिंह, लेखपाल आदित्य कुमार गंगवार और ग्राम सचिव हर्ष चौहान मौके पर मौजूद रहे।
प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने और किसान नेता को समझाने का प्रयास किया। किसानों की प्रमुख मांग छुट्टा पशुओं की समस्या का समाधान और खनन के मामले में कार्रवाई करना रही।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!