Latest Posts
   
home 

पैथोलॉजी लैब पर मरीजों से हो रहा खिलवाड़,दी जा रही फर्जी रिपोर्ट

बरखेड़ा।नगर पंचायत बरखेड़ा में आधा दर्जन से अधिक पैथोलॉजी लेव संचालित है उन लैबो के जरिए चिकित्सक गाढ़ी कमाई करने में तुले है।तथा मरीजों की जेबो पर डाका डालने का काम कर रहे है।अभी हाल में बुखार से पीड़ित मरीज एक चिकित्सक के यहाँ पहुँचा तो वहाँ पर पहले जाँच कराने को कहा मरीज ने अपनी जाँच कराई तो वहाँ 14 हजार प्लेटलेट काउंट करके एडमिट करने को बोल दिया।मरीज भयभीत हो गया और वहाँ से चला आया।उसने अपनी संतुष्टि के लिए दूसरी लैब पर जांच करवाई वहाँ पर आधा घन्टे बाद जाँच रिपोर्ट मिलने पर 95 हजार प्लेटलेट आई तब उस मरीज को तसल्ली हुई तब मरीज ने प्राइवेट क्लीनिक पर इलाज करवाया।मरीज ने बताया कि जांच के नाम पर मरीजो से ठगी का पेशा बना रखा है मरीजों को डरा कर उनकी जेबो से रुपये ऐंठने का काम कर रहे बरखेड़ा के प्राइवेट चिकिसक।स्वास्थ्य विभाग से साठगांठ के चलते इन फर्जी लेबों पर कोई भी कार्य वाही नही होती हैं जिससे इन लेब संचालको के हौसले बुलंद है।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!