Latest Posts
   
home 

योगीराज में दबंग ने फोन पर दी पत्रकार को मारने की धमकी

पीलीभीत। योगीराज में अपराधियों और माफियाओं के हौसले बुलंद है। सत्ताधारी पार्टियों के साथ समयानुसार मेलमिलाप करके ये अपराधी दबंगई दिखाते हैं।और लोगों को चाहे वह पत्रकार ही क्यों न हों धमकाने का कार्य करते हैं। उत्तरप्रदेश के पीलीभीत में भी ऐसी ही एक घटना सामने आई है जिसमें दैनिक आज समाचार पत्र के ब्यूरो चीफ अनुज कुमार सक्सेना को सत्ता के नशे में चूर एक दबंग द्वारा जान से मारने और टांग तोड़ने की धमकी दी गई है।
विगत दिनों, पत्रकार अनुज कुमार सक्सेना ने खबर संबंधित जानकारी को लेने के लिए पूरनपुर निवासी राकेश मिश्रा को कॉल किया था, जिसके बाद राकेश मिश्रा ने उन्हें जानकारी देने की जगह उनके साथ फोन पर गाली गलौज और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने सहित – टांग तोड़ने तक की धमकी दे डाली। इस घटना के बाद, पत्रकार अनुज कुमार सक्सेना ने पुलिस प्रशासन को लिखित शिकायत द्वारा अवगत कराया और बताया कि राकेश मिश्रा से पीड़ित पत्रकार को जान माल का खतरा है। पीलीभीत पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक पूरनपुर को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए हैं।
इस घटना से पत्रकारों में आक्रोश है और उन्होंने पुलिस प्रशासन से दबंग पर करवाई करने हेतु न्याय की गुहार लगाई है।
अनुज कुमार सक्सेना ने कहा कि उन्हें अपनी जान का खतरा है और उन्हें सुरक्षा की आवश्यकता है। पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि आरोपी राकेश मिश्रा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और पत्रकारों को सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!