Latest Posts
   
home 

कूड़े के ढेर मे पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा देख कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया धरना,किया प्रदर्शन

नन्दकिशोर शर्मा@express views

बरेली। चौकी चौराहे पर नेहरू जी की प्रतिमा को स्थापित करने के लिए कांग्रेसी चार दिनों से धरने पर बैठे हुए हैं। इसी बीच उन्हें जानकारी मिली की मिशन अस्पताल के बाहर नेहरू जी की प्रतिमा कूड़े के ढेर पर पड़ी है। सूचना मिलती ही कांग्रेसी नेता नोरबाजी करते हुए मिशन अस्पताल पहुंचे तो उन्होंने देखा कि नेहरू जी की प्रतिमा असल में कूड़े के ढेर पर पड़ी थी। इसको देखकर कांग्रेसी नेता भावुक होकर रोने लगे।

चौकी चौराहे पर नेहरू जी की प्रतिमा को खुद स्थापित करेंगे कांग्रेसी उन्होंने कहा कि भारत रत्न व देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू समेत अन्य स्वतं़त्र सेनानियों का अपमान नहीं सहा जाएगा।
प्रशासन अरगर अनुमति नहीं देगा फिर भी बिना अनुमति से चौकी चौराहे पर स्थापना होंगी।
कांग्रेसी नेताओं ने कहा के नगर प्रमुख से कई बार जानकारी ली गई थी, कि कार्यदायी संस्था कौन है, किसके माध्यम से काम किया जा रहा है, लेकिन उन्हें नहीं बताया गया। अब नेहरू जी की प्रतिमा कूड़े के ढेर से मिल गई है। प्रशासन प्रतिमा को चौराहे पर लगाने की अनुमति दे या न दे, लेकिन कांग्रेसी खुद नेहरू जी की प्रतिमा को चौकी चौराहे पर स्थापित करेंगे।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!