Latest Posts
   
home 

हिन्दुस्तान की बुलंदी क़ा निशान है उर्दू, इस मुल्क़ में सदियों से जवान है उर्दू:ज़ैनब फ़ातिमा

बरेली। उर्दू दिवस के मौक़े पर बरेली उर्दू क्लब की अध्यक्ष ज़ैनब फ़ातिमा ने कहा कि उर्दू एक ऐसी ज़बान है जिसमें हर ज़बान (भाषा) क़ा लफ़्ज़ मौजूद है उर्दू क़ा मिजाज़ यह है कि जब वह किसी ज़बान के लफ़्ज़ को अपनाती है तो उसे अपने अंदर समेट लेती है। ज़ैनब ने उर्दू अदब की ख़िदमात पर रौशनी डालते हुए कहा कि हिन्दुस्तान की आज़ादी में उर्दू ज़बान क़ा बुनियादी किरदार है जिसे फ़रामोश नही किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान की हवाओं में भी उर्दू ज़बान बहती है इस शीरी (मीठी) ज़बान को सरहद और मज़हब (धर्म) की ज़ंजीरों में क़ैद नही किया जा सकता है यह हिन्दुस्तानी ज़बान है जिसके शैदाई (चाहने वाले) पूरी दुनिया में रहते हैं ज़ैनब ने कहा कि हिन्दुस्तान में मुख़्तलिफ़ क़िस्म की ज़बाने बोले जाने के बाबजूद उर्दू एक ऐसी ज़बान के रिश्ते से बाबस्ता है जो सबकी ज़बान है।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!