Latest Posts
   
home 

युवती की चाकू से वार कर हत्या,जांच में जुटी पुलिस

 

रिपोर्ट:विमलेश कुमार

बरखेड़ा। मंगलवार की सुबह को बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव अर्सियाबोझ गांव से 500 मीटर की दूरी पर पूरब की ओर झाड़ियों में युवती का  शव मिला है । मृत युवती की  पीलीभीत के मोहल्ले की बताई जा रही है।पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुटी है।

युवती का शव खून से लथपथ हालत मे दिखायी दिया वही युवती नकाब पहने हुए थी।घटनास्थल से पुलिस को कुछ अहम सामान मिले, जिनमें एक मोबाइल का चार्जर, कीपैड मोबाइल और पुलिस अधीक्षक के नाम एक शिकायती पत्र शामिल था। इस शिकायती पत्र में युवती द्वारा प्रेम प्रसंग के बारे में जानकारी दी गई है, जिससे यह संकेत मिलता है कि हत्या का कारण प्रेम संबंध भी हो सकता है।पत्र में युवती का नाम मुन्नी निवासी इस्लाम नगर लिखा है। वहीं जानकारी के अनुसार युवती को लिखना व पढ़ना नही आता था।

युवती के शरीर पर बुरी तरह चाकू से बार किए हुए थे। जब इसकी सूचना थाना पुलिस को दी गई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने उच्च अधिकारी को सूचना दी जिले से पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक बीरेन्द्र कुमार व फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाने मे जुटी हुई दिखाई दी। कुछ देर तक युवती की शिनाख्त नही हो सकी जिसके चलते गांव व क्षेत्र मे सनसनी फैल गयी। कई घंटो बाद जानकारी हुई कि  युवती पीलीभीत की रहने वाली है। दो दिन पहले अपने घर से निकली थी। पौटा मेला देखने के लिए और अपनी बड़ी बहन पौटा निवासी रिश्तेदार के घर जाने की बात कहकर गयी थी। परिवार ने सोचा उनकी बेटी   मेला देखने गयी है। जब बरखेड़ा क्षेत्र मे उसका शव खून से लथपथ अवस्था मे मिला यह खबर सुनकर परिवार के लोगो के हाथ पांव फूल गये है। युवती दस भाई बहनो मे सबसे छोटी थी। वही युवती की नौ बहने है। एक भाई है। वही मौत की खबर सुनकर परिवार के लोगो का रो रोकर बुरा हाल है। युवती के शव को देखकर स्थानीय लोग कयास लगा रहे है कि युवती के साथ गैंग रेप कर उसकी निर्मम हत्या करके शव को लाकर फेक दिया है। थाना पुलिस ने शव को कब्ज़े मे लेकर पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। थाना पुलिस हर पहलू से जांच पड़ताल कर रही है। जिससे कातिल तक पहुंचा जा सके।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!