Latest Posts
   
home 

सरेशाम युवक को अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली, हुई मौत

बरेली। अपना जनसेवा केंद्र बंद करके घर लौट रहे युवक को रजऊ परसपुर बाजार में अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। सरेशाम हुई इस वारदात से बाजार में भगदड़ मच गई। घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। घटनास्थल पर पुलिस ने काफी लोगों से पूछताछ की लेकिन दहशत के कारण किसी ने हमलावरों को पहचानने की बात नहीं कुबूली। देर रात युवक की पत्नी की ओर से गांव के ही तीन लोगों समेत चार के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।

 

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!