Latest Posts
   
home 

संभल जा रहे मौलाना तौकीर रजा को समर्थकों के साथ वेरिकेडिंग लगाकर सी बी गंज में रोका

बरेली ।आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। तौकीर रजा समेत करीब 15 से 20 समर्थकों को भी हिरासत में लिया है। तौकीर रजा संभल जाने की जिद पर अड़े थे। जुमे की नमाज अदा करने के बाद जैसे ही मौलाना संभल के लिए निकले तो सीबीगंज पुलिस ने रोक लिया। करीब आधे घंटे तक उन्हें थाने में बैठाए रखा।

संभल, जो बीते रविवार को बवाल की आग में झुलस गया था और इसमें पांच लोग मारे गए थे। बरेली में आईएमसी के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा खान अब संभल जाने की जिद पर अड़े हैं। शुक्रवार को जुमा की नमाज के बाद वह संभल के लिए रवाना हुए। लेकिन उनके संभल जाने के ऐलान के बीच यहां चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

मौलाना नमाज अदा करने के बाद गाड़ी में बैठकर संभल के लिए निकले। हालांकि बरेली शहर से लेकर सीबीगंज तक, भारी पुलिस बल तैनात थी इस दौरान सीबीगंज में तौकीर रजा समेत करीब 15 से 20 समर्थकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हिरासत में लेकर करीब आधे घंटे तक तौकीर रजा समेत सभी समर्थकों को थाने में बैठाए रखा, उसके बाद छोड़ दिया गया।

 

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!