Latest Posts
   
home 

बजाज हिंदुस्थान लिमिटेड शुगर मिल को नही मिल पा रहा पर्याप्त गन्ना,पेराई बन्दी की दी सूचना

पीलीभीत,बरखेडा ।बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल बरखेडा द्वारा तृतीय एवं अंतिम मिल बंदी सूचना सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड को भेज दिया गया है।

इसकी जानकारी देते हुए, चीनी मिल के यूनिट आशीष त्रिपाठी ने बताया कि पिछले 10 दिनों से गेट व वाह्य क्रय केन्द्रों पर फ्री खरीद की जा रही है, इसके बावजूद भी चीनी मिल को प्रयाप्त गन्ना नहीं मिल पा रहा है,और मिल 8 से 10 घंटे भी नहीं चल पा रहीं हैं । जिसके कारण पेराई कार्य बाधित हो रहा है।

चीनी मिल द्वारा क्षेत्र के समस्त किसानों से  22 फरवरी, शनिवार को रात्रि 8 बजे तक चीनी मिल को गन्ना आपूर्ति करने की जानकारी दी गयी है ।इसके पश्चात चीनी मिल पेराई सत्र 2024-25 के लिए अंतिम रूप से बंद कर दी जाएगी।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!