Latest Posts
   
home 

बरेली बवाल के 2 अन्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैरों में लगी गोली

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा

बरेली। 26 सितम्बर को जुमे की नमाज के बाद हुए बवाल में शामिल आरोपियों पर पुलिस का एक्शन लगातार जारी है। सोमवार रात सीबीगंज थाना क्षेत्र के बंडीया नहर के पास पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो शातिर आरोपी इदरीस और इकबाल को गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों के पैर में गोली लगी है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी शाहजहांपुर निवासी हैं। इदरीस पर 20 और इकबाल पर 17 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। दोनों शाहजहांपुर से आकर बरेली बवाल में शामिल हुए थे। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने आरोपियों से लूटी गई SP सिटी मानुष पारीक के गनर की सरकारी बंदूक और इदरीस के पास से एंटी-टियर गन बरामद की है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है और आगे की पूछताछ की जाएगी। प्रशासन ने साफ किया है कि बरेली बवाल में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

 

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!