Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश राज्य राष्ट्रीय 

15 फरवरी को ‘फूल बाबू’ थामेंगे सपा का दामन, दो बड़े मुस्लिम चेहरे होंगे शामिल

@desk। अखिलेश यादव आगामी विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूती देने में जुट गए हैं। 15 फरवरी को समाजवादी पार्टी में दो बड़े मुस्लिम नेताओं की औपचारिक एंट्री होने जा रही है, जिसे सियासी गलियारों में अहम कदम माना जा रहा है।

बताया जा रहा है कि पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, जिन्होंने हाल ही में कांग्रेस से इस्तीफा दिया था और कभी बहुजन राजनीति में प्रमुख चेहरा रहे हैं, सपा का दामन थामेंगे। उनके साथ बसपा के पूर्व मंत्री अनीस अहमद उर्फ ‘फूल बाबू’ भी समाजवादी पार्टी में शामिल होंगे।

सूत्रों के अनुसार, दोनों नेताओं को पार्टी की सदस्यता सपा मुखिया स्वयं दिलाएंगे। कार्यक्रम में कांग्रेस और बसपा से जुड़े कई अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी सपा में शामिल हो सकते हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि नसीमुद्दीन सिद्दीकी का बुंदेलखंड क्षेत्र में प्रभाव रहा है, जबकि अनीस अहमद उर्फ फूल बाबू पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सक्रिय और जनाधार वाले नेता माने जाते हैं। ऐसे में इन दोनों नेताओं की एंट्री को मुस्लिम समाज के बीच बड़ा संदेश माना जा रहा है।

चुनावी माहौल से पहले सपा का यह कदम प्रदेश की राजनीति में नए समीकरण बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

Related posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!