मात्र 3500 रुपए के लालच में गला दबाकर की थी हत्या,2 लोग गिरफ्तार
बरेली /फतेहगंज पश्चिमी। मंगलवार को पुलिस ने मुड़िया चेतराम के आदेश मिश्रा हत्याकांड का खुलासा कर दिया।अपरिचित सोनू कश्यप और शहंशाह ने 3500 रुपए के लालच में शराब अधिक पिलाकर नशे में गला दबाकर आदेश मिश्रा की हत्या कर की थी।लोगो की चैन बनाकर पुलिस हत्यारों तक पहुंची थी।पुलिस ने दोनो को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गांव मुड़िया चेतराम निवासी आदेश मिश्रा की शुक्रवार शाम को हत्या कर दी थी।बृहस्पतिवार शाम को वह सुबह स्थानीय कस्बा के एक बैंकेट हॉल में आयोजित शादी समारोह में गए थे।लेकिन शुक्रवार सुबह को घर नहीं पहुंचे। परिजनों के द्वारा तलाशी के दौरान गांव मढ़ौली के पास नहर पटरी रास्ते पर उनकी शब मिला था।पुलिस ने शब पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।अगले दिन ही पुलिस खुलासे में लग गई।थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया मृतक का मोबाइल साथ में नहीं होने के कारण पहले तो हत्या कांड खोलने में समय लगने की आशंका व्यक्त हो रही थी।लेकिन हल्का की पुलिस टीम के प्रयास से जल्द खुलासा हो गया।दरअसल शराब पीते तीनों को कई लोगों ने देखा था।इलाके के कई लोगों को उठाकर जब चैन बनाई तो पुलिस हत्यारों तक पहुंच गई।हत्या आरोपी गांव मुड़िया चेतराम निवासी सोनू कश्यप मीरगंज की हाइडिल कॉलोनी में अपनी पत्नी के साथ रहता है।मीरगंज के ही गांव नगरिया सादात निवासी शहंशाह उसका जिगड़ी दोस्त है दोनो शराब के आदि है।यह दोनों 15 मई सुबह को सोनू के पैतृक गांव मुड़िया चेतराम जा रहे थे।शंखा पुल पर सवारी से उतरे तो बैंकेट हॉल से लौटा आदेश मिश्रा भी इनको मिल जान पहचान के बाद तीनों ऑटो से बल्लिया तक आए।आदेश मिश्रा के सिर में हल्की चोट लग गई थी।तीनों उसकी बल्लियां में एक डॉक्टर से पट्टी कराई।आगे जाकर मड़ौली में एक खोखा से शराब खरीदी।शराब खरीदने को आदेश मिश्रा ने अपने पर्स से निकालकर पैसे दिए।उसी समय दोनों उसके पर्स में मौजूद 3500 रुपए देख लिए।दोनो की नीयत खराब हो गई।नहर पटरी पर तीनों ने शराब पी।दोनो ने चालाकी से आदेश मिश्रा को अधिक शराब पिला दी।जब आदेश मिश्रा को नशा हो गया।तभी दोनो ने गला दबाकर आदेश मिश्रा की हत्या कर दी।दोनो ने पैसे आपस में बांट लिए।सोनू के हिस्से में 1700 और शहंशाह के हिस्से में 1800 रुपए आए।वही दोनो पैदल हाइवे पर आकर सवारी से मीरगंज लौट गए।
