Latest Posts
   
Accidenthome उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

​सड़क हादसे में अधेड़ की दर्दनाक मौत, दो बच्चे हुए बेसहारा

Accident
​बरखेड़ा। गजरौला-बरखेड़ा मार्ग पर मंगलवार दोपहर हुए एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक 55 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे पीछे बैठे व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम मुड़ासेमनगर उर्फ पंडरी निवासी सूरज पाल (32) पुत्र भगवान दास अपने गाँव के ही छेदालाल (55) पुत्र द्वारिकाप्रसाद के साथ किसी काम से बरखेड़ा आए थे। दोपहर लगभग 12 बजे जब वे वापस अपने गाँव लौट रहे थे, तभी दौलतपुर पट्टी और अरसियाबोझ के बीच बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरी। इस हादसे में पीछे बैठे छेदालाल का सिर सड़क से टकरा गया, जिससे वे मौके पर ही बेहोश हो गए।
घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से घायलों को एम्बुलेंस द्वारा बरखेड़ा स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहाँ उपस्थित चिकित्सकों ने जाँच के बाद छेदालाल को मृत घोषित कर दिया। बाइक चला रहे सूरज पाल को हादसे में मामूली चोटें आईं।
मृतक छेदालाल मजदूरी करके अपने परिवार का खर्च चलाते थे। उनकी मृत्यु से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार में उनके 13 वर्षीय पुत्र कुलदीप और 15 वर्षीय पुत्री राजरानी हैं, जिनकी माँ उन्हें कुछ वर्ष पूर्व छोड़कर चली गई थीं। अब दोनों बच्चों के सिर से पिता का साया भी उठ गया है।
​घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के भाई छोटेलाल की तहरीर पर पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!