Latest Posts
   
home पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

बाइक के पहिये में साड़ी उलझने से मां-बेटे घायल, जिला अस्पताल रेफर


​बरखेड़ा : पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहाँ चलती बाइक के पिछले पहिये में महिला की साड़ी उलझने से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इस हादसे में बाइक सवार मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए।
​मिली जानकारी के अनुसार, थाना गजरौला के ग्राम सुहास निवासी अमित पुत्र माखन लाल अपनी मां संतोषी देवी के साथ बाइक से ग्राम खैर नवादा थाना खुदागंज शाहजहांपुर अपनी नानी को देखने जा रहे थे। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे जब वे कस्बा बरखेड़ा के गोपी कॉलोनी के पास से गुजर रहे थे, तभी अचानक संतोषी देवी की साड़ी बाइक के पिछले पहिये में उलझ गई।
साड़ी पहिये में फंसते ही बाइक अचानक जाम हो गई और अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। बाइक की गति अधिक होने के कारण दोनों सवार सड़क पर बुरी तरह घसीटते हुए दूर जा गिरे। इस दौरान दोनों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
​दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने एम्बुलेंस को सूचित किया। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायलों को सरकारी अस्पताल बरखेड़ा पहुँचाया। वहां प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।

Related posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!