Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

रक्षाबंधन पर सजा बाजार, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

बरखेड़ा।रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर शुक्रवार को कस्बा बरखेड़ा में भाई-बहन के पवित्र प्रेम और स्नेह का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही बाजार में रौनक दिखाई दी। राखी, मिठाई, फल, पूजा सामग्री और उपहार की दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ी रही।रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर विधि-विधान से राखी बांधी और उनके सुखी, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट कर उनकी रक्षा और हर सुख-दुख में साथ देने का संकल्प लिया। घरों में बहनों ने भाइयों का तिलक कर आरती उतारी, मिठाई खिलाई और राखी बांधकर इस पावन रिश्ते को और मजबूत किया।कस्बे के बाजार में रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियों की दुकानों पर सुबह से ही खरीदारी का सिलसिला चलता रहा। बहनों के साथ बच्चों में भी रक्षाबंधन को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। मिठाई और गिफ्ट की दुकानों पर भी ग्राहकों की अच्छी भीड़ रही।रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास और आपसी स्नेह का प्रतीक माना जाता है। इस अवसर पर बरखेड़ा कस्बे में पूरे दिन त्योहारी माहौल बना रहा और लोगों ने एक-दूसरे को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!