धान कुटाई को लेकर महिला से मारपीट, 4 पर रिपोर्ट
बरखेड़ा। धान कुटाई को लेकर हुए विवाद में महिला के साथ गाली-गलौज और लाठी-डंडों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर
चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव चिनौरा निवासी रामगोपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 28 सितंबर की शाम करीब 6:30 बजे उनकी पत्नी शकुंतला धान लेकर सेलर पर गई थीं। आरोप है कि वहां गांव के इरफान ने उन्हें रास्ते से हटने को कहा। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इरफान, इरशाद, जाबिर हुसैन और नन्हे ने शकुंतला के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।