शराब पीने से रोकने पर लाठी-डंडों से मारपीट और जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज

बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम गुलड़ा में शराब पीने का विरोध करने पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना 11 नवंबर 2026 की शाम करीब 6:30 बजे की है।
शिकायतकर्ता सूरजपाल निवासी ग्राम गुलड़ा द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, गांव के ही सुमित , वेदपाल और आशीष शराब पीकर गाली-गलौज कर रहे थे। जब प्रार्थी ने उन्हें गाली देने से मना किया, तो उन सभी ने मिलकर उसे लाठी-डंडों और लात-घूंसों से पीटा तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।
थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मामले में पुलिस ने तीनो आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही हैं।
