एक किलो 519 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, तस्करी में इस्तेमाल एक स्कॉर्पियो भी बरामद

बरेली।आंवला थाना पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 किलो 519 ग्राम अवैध अफीम बरामद की है जिसकी अनुमानित कीमत करीब 8 लाख रुपये बताई जा रही है साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक स्कॉर्पियो कार भी जब्त की गई है।
पुलिस के मुताबिक 11 नवंबर की रात भमौरा-बरेली मार्ग पर ग्राम रमनगला के पास मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर सुनील अशरफ शाह और अनीश को गिरफ्तार किया गया पूछताछ में आरोपियों ने झारखंड से सस्ते दामों पर अफीम लाकर पंजाब में बेचने की बात कबूल की है आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
