Latest Posts

अतिरिक्त दहेज की मांग पर विवाहिता से मारपीट, लोहे की रॉड से हमला कर गला दबाने का प्रयास, चार के खिलाफ रिपोर्ट

बरखेड़ा। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट कर लोहे की रॉड से हमला करने और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास करने का मामला सामने आया है,पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है,थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरिया ताराचंद निवासी रश्मि गंगवार पत्नी मिथुन कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी करीब साढ़े चार वर्ष पूर्व हुई थी।आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित कर रहे थे। उसका खाना-खर्ची भी बंद कर दी गई थी और मायके जाने पर धमकियां दी जाती थीं।पीड़िता के अनुसार, 11 नवंबर की सुबह ब्रह्मदत्त, प्रेमवती, हरपाल और सुनीता देवी ने लोहे की रॉड, लाठी-डंडों और घूंसों से मारपीट की,आरोप है कि इस दौरान उसे गंभीर चोटें आईं और गला दबाकर जान से मारने का प्रयासकिया गया,थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर चार लोगों केखिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!