संत दिव्यानंद महाराज के सत्संग में उमड़े श्रद्धालु
बरखेड़ा।क्षेत्र के ग्राम पिपराखास स्थित झोपड़ी आश्रम में परम पूज्य स्वामी दिव्यानंद जी महाराज के सानिध्य में भव्य सत्संग एवं भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और संत के प्रवचनों का श्रवण कर प्रसाद ग्रहण किया।सुबह 10 बजे से शुरू हुए सत्संग में स्वामी दिव्यानंद जी महाराज ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश देते हुए सदाचार, सेवा और भक्ति के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। सत्संग के उपरांत लंगर प्रसाद का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया।बताया गया कि आश्रम का निर्माण माननीय विश्व पाल जी द्वारा कराया गया था। यहां प्रत्येक माह की 3 तारीख को नियमित रूप से सत्संग का आयोजन किया जाता है।कार्यक्रम में मास्टर श्री कृष्ण, माननीय जगदीश प्रसाद, करन पाल, धनीराम, तारा चंद्र गंगवार (पूर्व प्रधान), दिव्य प्रकाश सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में अनुयायी मौजूद रहे।
