Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

मां की अस्थियां गायब होने से मचा हड़कंप, पुलिस से शिकायत

 

बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव दौलतपुर पट्टी में एक व्यक्ति की मां की अस्थियां निर्धारित स्थान से गायब मिलने का मामला सामने आया है। अस्थियां नहीं मिलने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। पीड़ित ओंकार कश्यप ने थाना बरखेड़ा में प्रार्थना पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के अनुसार, ओंकार की मां का निधन 29 सितंबर 2024 को हुआ था। उनका अंतिम संस्कार गांव के अंत्येष्टि स्थल पर किया गया था। अंतिम संस्कार के बाद ओंकार ने अस्थियां चुनकर कोठी वाले खेत के पश्चिम-उत्तर कोने में गाड़ दी थीं। उस समय उनके पिता और गांव के परसराम कश्यप भी मौजूद थे। ओंकार ने अस्थि विसर्जन के लिए प्रयागराज जाने की तैयारी करते हुए ट्रेन के टिकट भी बुक करा लिए थे। आरोप है कि जब वह अस्थियां लेने पहुंचे तो निर्धारित स्थान पर अस्थियां नहीं मिलीं। उन्होंने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अस्थियां निकाल ले जाने की आशंका जताई है। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!