घर में घुसकर मारपीट का आरोप, थाने में दी तहरीर
बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम आमडार निवासी एक व्यक्ति ने पड़ोसियों व अन्य लोगों पर घर में घुसकर गाली-गलौज व लाठी-डंडों से मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र दिया है।
क्षेत्र के गांव आमडार निवासी हरिचरन पुत्र गंगाराम ने बताया कि 19 नवंबर की रात करीब 10 बजे पड़ोसी भगवानदास पुत्र लक्ष्मण प्रसाद, विशाल, नन्हे पुत्रगण भगवानदास तथा अजय पुत्र निवासी जगतपुर रामनगर कथित तौर पर लाठी व डंडे लेकर उनके घर में घुस आए।
आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए हरिचरन को लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। बीच-बचाव करने आए प्रार्थी के भाइयों भूपेंद्र व महेंद्र के साथ भी आरोपियों ने लाठी-डंडों से बुरी तरह मारपीट की, जिससे प्रार्थी व उसके दोनों भाइयों को सिर में खुली व गुम चोटें आईं। आरोप है कि आरोपियों ने एक दिन पूर्व भी प्रार्थी के छोटे भाई भूपेंद्र के साथ मारपीट की थी।
थाना प्रभारी सतेंद्र पांडेय ने बताया कि घायलों का इलाज़ करबा मामले की जांच कर कार्यबाही की जा रही हैं।