Latest Posts

अतिरिक्त दहेज और कार की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, मायके पहुंची पीड़िता ने थाने में दी तहरीर

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा की एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर अतिरिक्त दहेज में कार की मांग, मारपीट और निजी वीडियो वायरल करने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। पीड़िता ने थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। कस्बा बरखेड़ा वार्ड नंबर 9, मायका निवासी विमलेश पुत्री मुनेंद्र पाल ने प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका विवाह करीब सात वर्ष पूर्व वर्ष 2019 में बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दुबे निवासी हितेश कुमार  के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। विवाहिता के अनुसार, शादी में उनके पिता ने सामर्थ्य के मुताबिक बाइक, कूलर, बेड, सोफा, टीवी, फ्रिज, अलमारी, सवा तोले की सोने की चेन और एक सोने की अंगूठी समेत करीब 10 लाख रुपये खर्च किए थे। शादी के कुछ ही समय बाद पति हितेश कुमार, देवर नितेश कुमार, जेठ देवेश कुमार और सास सावित्री देवी दिए गए सामान से असंतुष्ट होकर अतिरिक्त दहेज के रूप में कार की मांग करने लगे और शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे।
​विवाहिता ने आरोप लगाया है कि उनके दो बेटियां हैं, जिसके बाद से ससुराल में बेटा न होने का ताना देकर प्रताड़ना और बढ़ा दी गई। आरोप है कि कई वर्षों से छोटी-छोटी बातों पर बेल्ट व डंडे से मारपीट, खाना न देने और कमरे में बंद रखने जैसी घटनाएं होती रहीं। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि पति हितेश कुमार ने उनका निजी वीडियो बनाया है और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता है।​कल  17 नवंबर  से पति ने कथित तौर पर उन्हें कमरे में बंद कर बेल्ट, लात और घूसों से मारा-पीटा। इसके बाद 19 नवंबर  की रात करीब 11 बजे मौका पाकर वह घर से निकल सकीं और किसी तरह अपने मायके बरखेड़ा पहुंचीं।
​20 नवंबर  को पीड़िता ने थाना बरखेड़ा में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!