भाजपा जिला कार्यालय पर मतदाता जोड़ो अभियान के निमित्त जिला बैठक का आयोजन

पीलीभीत।भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर मतदाता जोड़ो अभियान के निमित्त जिला बैठक का आयोजन हुआ।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी हर्षवर्धन आर्य उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने की ।बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी हर्षवर्धन आर्य ने बताया कि इस अभियान के तहत नए मतदाताओं को जोड़ने का कार्य करना है , सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक जाकर सघन अभियान चलाकर वोटरों में जागरूकता अभियान चलाना है एवं मतदान के लिए प्रेरित करना है।

जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने कहा कि नई मतदाता सूची में जो मतदाता रह गए हैं ये अभियान उन सभी के लिए चलाया जा रहा है इस अभियान के लिए जिला महामंत्री महादेव गाईन को संयोजक नियुक्त किया गया है।
बैठक में बरखेड़ा विधानसभा प्रभारी महेश योगी , बीसलपुर विधानसभा प्रभारी पवन सिंह , पूरनपुर विधानसभा प्रभारी राजकुमार बाजपेयी , जिला महामंत्री अनुराग अग्निहोत्री ,जिला उपाध्यक्ष आयुष मिश्रा, लेखराज भारती , विकास श्रीवास्तव , अतेंद्रपाल सिंह, रेखा सिंह गंगवार , मान सिंह राठौर, जिला मंत्री सत्यपाल वर्मा , अमित कुशवाहा, नागेन्द्र प्रताप , विकास वाल्मीकि , पंकज तिवारी, सृष्टि गुप्ता , जिला मीडिया प्रभारी अभिमन्यु गंगवार , जिला सह मीडिया प्रभारी दीपक सोनकर, जिला कार्यालय मंत्री पुष्पा शुक्ला , जिला सह कार्यालय मंत्री राम चरन लाल राठौर , जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा हेमराज दिवाकर, जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा शरदपाल सिंह , जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा संतराम राठौर, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा शकुंतला लोधी, अंशुमन तिवारी , हर्षित चौधरी प्रमुखता से उपस्थित रहे ।
