Latest Posts
   
home 

के.सी.एम.टी. में मनाया उत्साहपूर्वक हिन्दी दिवस

बरेली।खण्डेलवाल कॉलेज के शिक्षा संकाय द्वारा हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें आदर्श वाक्य लेखन प्रतियोगिता, जिसमें महान विभुतियों के शैक्षिक विचारों के बारे में विद्यार्थियों ने पोस्टर बनाये। अनमोल वचन लेखन विद्यार्थियों ने धार्मिक ग्रथों पर आधारित विचारों का पोस्टर बनायें।
कार्यक्रम के दूसरे चरण में विद्यार्थीयों ने स्वरचित कविता का वाचन किया तथा भाषा प्रतियोगिता हेतु दो विषय दिये गये थे। वैश्विक परिदृश्य में हिन्दी एवं भवष्यि की हिन्दी या हिन्दी का भविष्य किसी एक विषय पर विद्यार्थीयों को अपना भाषण देना था। कार्यक्रम में लगभग 150 विद्यार्थीयों ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया। परिणाम स्वरूप अगर देखा जाये तो यह सभी के विचार थे कि हिन्दी विश्वपटल पर अपना स्थान बना चुकी है। हिन्दी बोलने में हमें गर्व की अनुभूति होती है। भविष्य में हिन्दी का भवष्यि अत्यन्त उज्वल हैं क्योंकि यह देखा जा रहा है कि कम्प्यूटर व मोबाईल में भी हिन्दी का प्रयोग प्रचुरता से कर रहे है। कार्यक्रम के समापन समारोह में प्राचार्य डा॰ आर॰ के॰ सिंह ने कहा कि हमारी हमारी हिन्दी सम्रद्धशाली है कि इसके पहले को दो अक्षर अ से अवसाद से प्रारम्भ होकर आ आनन्द तक ले जाती है और अज्ञान से ज्ञान तक चलने वाली प्रक्रिया है। इस अवसर पर समस्त प्रवक्ता उपस्थित रहें।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!