Latest Posts

मारपीट और अभद्रता के मामले में रिपोर्ट दर्ज

​बरखेड़ा । थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम बर्रामऊ में घर पर बैठे परिवार के साथ मारपीट, गाली-गलौज और महिलाओं से अभद्रता करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
​प्रार्थना पत्र के अनुसार, ग्राम बर्रामऊ निवासी दीपक कुमार पुत्र रीताराम ने बताया कि 19 नवंबर 2026 को शाम करीब 7:30 बजे वह अपने घर पर बैठे थे। इसी दौरान कथित तौर पर शराब के नशे में राजेश पुत्र शोभाराम घर पर आया और गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि तभी राजेश का चचेरा भाई आदर्श पुत्र देवनारायन, राजकुमारी पत्नी देवनारायन और सिमरन पीछे से आए और मारपीट करने लगे।
​आरोप हैं कि बीच-बचाव करने आए चाचा रामसेवक के सिर पर राजेश और आदर्श ने डंडों से वार कर उनका सिर फोड़ दिया। यह भी आरोप लगाया गया है कि राजेश और आदर्श ने दीपक की मां चित्रा देवी पत्नी रीताराम, चाची मीना देवी पत्नी रामसेवक और बहन के साथ अभद्र व्यवहार किया।थानाप्रभारी सतेंद्र कुमार ने बताया है कि पीड़ित की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है ।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!