Latest Posts
उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य 

13 दिसंबर को पीलीभीत में होगा बांसुरी यूथ पार्लियामेंट का आयोजन, युवाओं को मिलेगा विचार और नेतृत्व का मंच

पीलीभीत।युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक-राजनीतिक समझ को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 13 दिसंबर 2026 को पीलीभीत के सिटी प्लेस में बांसुरी यूथ पार्लियामेंट का आयोजन किया जाएगा।इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को संसदीय कार्यप्रणाली को समझने, विभिन्न समसामयिक विषयों पर अपने विचार रखने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम की प्रमुख गतिविधियों में संसदीय कार्यवाही का अभ्यास, वाद-विवाद, सार्वजनिक भाषण, नीतिगत विषयों पर चर्चा तथा विचारों का आदान-प्रदान शामिल रहेगा।आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को अपनी बात प्रभावशाली ढंग से रखने, नेतृत्व क्षमता विकसित करने और देश के विकास से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से विचार करने के लिए प्रेरित करना है।आयोजकों की इस पहल का संदेश है कि युवा केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान में भी सकारात्मक बदलाव के महत्वपूर्ण भागीदार हैं। ‘यंग माइंड्स, रियल चेंज’ की सोच के साथ आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम युवाओं को एक ऐसा मंच प्रदान करेगा, जहां वे अपने विचारों और प्रतिभा के माध्यम से लोकतंत्र को मजबूत बनाने में योगदान दे सकेंगे।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!