Latest Posts
   

गाली-गलौज का विरोध करने पर महिला समेत चार लोगों पर मारपीट का आरोप, जान से मारने की धमकी

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम पोटा कला निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर चार लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस अभिलेख में दर्ज शिकायत के अनुसार रवीना पत्नी आजाद हुसैन ने बताया कि 17 सितंबर 2026 को करीब 11 बजे उसकी बहन तरन्नुम पत्नी फहीम हुसैन मायके से आई थी। आरोप है कि इसी दौरान नूरजहां पत्नी गुलामशब्बीर, सद्दाम पुत्र नामालूम और अशफाक पुत्र नामालूम वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने रवीना…

Read More

ग्राम पंचायत चुनाव में देरी होने पर वर्तमान प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ाने की मांग

बरखेड़ा। ग्राम प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पाण्डेय ने उत्तर प्रदेश शासन से ग्राम पंचायतों के चुनाव में देरी होने की स्थिति में वर्तमान प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ाने की मांग की है। संगठन की ओर से शासन को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि शासन के पंचायती राज विभाग के 25 मई 2026 के आदेश के अनुसार वर्तमान में ग्राम पंचायतों में प्रशासक नियुक्त किए गए हैं। पत्र में कहा गया है कि यदि अपरिहार्य कारणों से ग्राम पंचायतों के चुनाव निर्धारित समय पर…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

खेत जा रही महिला के सामने आया तेंदुआ, भागकर बचाई जान, ग्रामीणों में दहशत 

बरखेड़ा।शुक्रवार सुबह क्षेत्र के गांव नवादा महेश में तेंदुए की मौजूदगी की खबर से हड़कंप मच गया। गांव निवासी कौशल्या देवी सुबह करीब सात बजे खेतों की ओर जा रही थीं। चकरोड के पास पहुंचते ही उन्हें पॉपुलर के पेड़ों के पीछे से आहट सुनाई दी। महिला ने पीछे मुड़कर देखा तो एक वयस्क तेंदुआ घात लगाए बैठा था। तेंदुए को देखते ही महिला जान बचाने के लिए तेजी से गांव की ओर भागीं। गनीमत रही कि चकरोड और खेत के बीच तार फेंसिंग लगी थी, जिससे तेंदुआ महिला तक…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

UPI पर नए शुल्क ढांचे का कांग्रेस ने किया विरोध, प्रधानमंत्री को ₹2100 का उपहार देने जा रहे कांग्रेसी गिरफ्तार

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा UPI भुगतान व्यवस्था में नया शुल्क ढांचा लागू किए जाने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। व्यापारियों पर पड़ने वाले अतिरिक्त आर्थिक बोझ के खिलाफ कांग्रेसियों ने अनूठा विरोध जताते हुए प्रधानमंत्री को उनके जन्मदिन के मौके पर राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के माध्यम से 2100 रुपए का ‘उपहार’ भेजने का फैसला किया था, ताकि सरकार को नए प्रावधानों से आमजन और व्यापारियों को हो रहे नुकसान का अहसास…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

साइबर सेल की बड़ी कामयाबी, 31 लाख के 217 खोए मोबाइल बरामद

पीलीभीत। खोए और गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के अभियान में पीलीभीत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जनपदीय साइबर क्राइम सेल और थानों की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने CEIR पोर्टल की मदद से 217 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत 30 लाख 94 हजार 941 रुपये बताई गई है। पुलिस के मुताबिक यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया और सहायक पुलिस अधीक्षक नताशा गोयल के पर्यवेक्षण में की गई। साइबर टीम ने तकनीकी माध्यमों से…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

गोमती उद्गम स्थल से सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ

मां गोमती के उद्गम स्थल पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत दीपोत्सव एवं महाआरती का आयोजन दीपोत्सव व महाआरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने की ब्रह्मचारी घाट और गौरी शंकर मंदिर में पूजा-अर्चना पीलीभीत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों के सेवा काल के उपलक्ष्य में गुरुवार को जिले में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के प्रथम दिन मां गोमती के उद्गम स्थल पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत दीपोत्सव एवं महाआरती का आयोजन किया गया। गोमती…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

नशा-मुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : डॉ. वंदना शर्मा

बरखेड़ा। HRP महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में नशा-मुक्ति शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के साथ शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मोहम्मद इलयास ने प्राचार्या डॉ. वंदना शर्मा की उपस्थिति में सभी छात्र-छात्राओं एवं महाविद्यालय कर्मियों को नशा-मुक्ति की शपथ दिलाई। सभी ने संकल्प लिया कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थ का सेवन नहीं करेंगे तथा अपने परिवार, मित्रों और समाज के अन्य लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

सेवा संकल्प अभियान के तहत मनाया गया पीएम मोदी का जन्मदिन, मरीजों को बांटे फल और काटा केक

बरखेड़ा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बरखेड़ा और ब्लॉक परिसर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। सीएचसी में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक स्वामी प्रवक्तानंद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर भर्ती मरीजों का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए फल वितरित किए।इस दौरान आयोजित सभा में विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने स्वास्थ्य सेवाओं, मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों, रक्तदान शिविरों तथा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की…

Read More

सात बच्चों की मां को ले जाने का आरोप, विरोध करने पर पिता-पुत्र से मारपीट

बरखेड़ा।थाना बरखेड़ा क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर एक अधेड़ व्यक्ति पर उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि उसकी पत्नी घर में रखे 30 हजार रुपये भी साथ ले गई है। घटना 16 सितंबर की रात की बताई गई है।तहरीर के अनुसार, क्षेत्र के दूसरे गांव का रहने वाला देवेंद्र करीब 15 दिन पहले भी उसकी पत्नी को अपने साथ ले गया था। पीड़ित ने आरोप लगाया कि देवेंद्र गांव में एक मढ़ी पर…

Read More
error: Content is protected !!