युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
बरखेड़ा । क्षेत्र के ग्राम करनापुर में मंगलवार को 32 वर्षीय एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद से ही मृतक के परिजनों के बयानों में विरोधाभास सामने आया है, जिससे मामला और अधिक उलझ गया है। मृतक के भाई ने पुलिस पर सूचना के बाद भी देरी से मौके पर पहुँचने का गंभीर आरोप लगाया है। ग्राम करनापुर निवासी 32 वर्षीय छत्रपाल पुत्र भगवान दास का शव मंगलवार को घर में मिला। छत्रपाल अपने पीछे 10 वर्षीय पुत्र और 8 वर्षीय पुत्री छोड़ गया…
Read More