Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

ई-रिक्शा चोरी की मामले में एक अभियुक्त व एक बाल अपचारी ई-रिक्शा सहित गिरफ्तार

​पूरनपुर (पीलीभीत)।पीलीभीत पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के क्रम में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पूरनपुर पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त और बल अपचारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया ई-रिक्शा भी बरामद कर लिया है। ​वादी जावेद अली निवासी मोहल्ला रज़ागंज, रजवी मस्जिद,  पूरनपुर ने 12 सितंबर  को शिकायत दर्ज कराई थी कि माधोटांडा क्रासिंग के पास धोबी घाट पर खड़ा उनका ई-रिक्शा पंजीकरण सं० UP 26 AT 4205 चोरी हो गया है। इस…

Read More
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

छीनेती के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, तीन आरोपी गिरफ्तार,आरोपियों के पास से छीने हुए कुंडल बाइक और तमंचा बरामद

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बारादरी थाना क्षेत्र में मंदिर जा रही महिला से कुंडल छीनने की घटना का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के बाद एक घायल समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से छीने गए कुंडल, अवैध हथियार और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक, घटना 9 सितंबर की है। संजयनगर निवासी 52 वर्षीय पूनम अपनी बेटी और पड़ोसन के साथ मॉडल टाउन स्थित हरि मंदिर जा रही…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

धूमधाम से निकली विशाल गणेश शोभायात्रा, गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे

बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी के अवसर पर युवा जागृति परिषद के तत्वावधान में कस्बे में 24वीं विशाल गणेश शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर भगवान गणेश के जयकारे लगाए।कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर एक बजे श्री ठाकुरद्वारा मंदिर में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापना एवं पूजन के साथ हुई। पंडित मुकेश मिश्रा उर्फ गुड्डू ने विधि-विधान से पूजन संपन्न कराया। इसके बाद रात आठ बजे मंदिर से शोभायात्रा रवाना हुई, जो ब्लॉक तिराहा, नवाबगंज तिराहा, दौलतपुर मार्ग, बाजार रोड और पुरानी बाजार से…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

धूमधाम से संपन्न हुआ तीन दिवसीय जन्माष्टमी मेला

  बरखेड़ा।क्षेत्र के गांव ज्योरहा कल्यानपुर में आयोजित तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव एवं मेले का सोमवार को कंस वध लीला और रोमांचक कुश्ती दंगल के साथ समापन हुआ। अंतिम दिन दंगल देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेल प्रेमी पहुंचे।दंगल में दूर-दराज से आए पहलवानों ने दमखम दिखाया। मुख्य आकर्षण 1500 रुपये की इनामी कुश्ती रही, जिसमें आगरा के दीपक पहलवान और बदायूं के सत्यवीर पहलवान आमने-सामने रहे। कड़े मुकाबले में सत्यवीर पहलवान ने शानदार दांव-पेच लगाते हुए जीत दर्ज की।मुकाबले के बाद मेला अध्यक्ष अवनीश गंगवार…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

गोंडा के बर्तन कारोबारी हत्याकांड की निष्पक्ष जांच की मांग, भीम आर्मी ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

बीसलपुर। पीलीभीत की भीम आर्मी भारत एकता मिशन की ओर से सोमवार को बीसलपुर में राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी नागेंद्र पांडे को सौंपा गया। ज्ञापन में गोंडा के बर्तन कारोबारी विनोद कुमार साहनी हत्याकांड की निष्पक्ष जांच कराने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष सौरभ भारतीय के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय पहुंचे और हत्याकांड में शामिल आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। साथ ही घटना के समय मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भूमिका…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

देवहा नदी में डूबने से कक्षा आठ के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बरखेड़ा।थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव पुरैना में सोमवार को देवहा नदी में डूबने से 14 वर्षीय कक्षा आठ के छात्र की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। इकलौते बेटे की मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार गांव पुरैना निवासी सत्यपाल का 14 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार सोमवार करीब 11 बजे अपने दोस्तों दीपक और जौन के साथ देवहा नदी की ओर गया था। इसी दौरान नदी में डूबने से आशीष की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते…

Read More
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

फर्जी आयुर्वेदिक दवा बेचने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

बरेली। बारादरी पुलिस ने फर्जी आयुर्वेदिक दवाएं बेचने वाले एक कॉल सेंटर का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सोशल मीडिया पर भ्रामक विज्ञापन और फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों को शुगर की दवा बेचने के नाम पर ठगी कर रहे थे। पुलिस ने मौके से 14 मोबाइल फोन, तीन लैपटॉप, 75 फर्जी दवाइयों के पैकेट, फर्जी बिल और वेबसाइट का डेटा बरामद किया है। एसएसपी और एसपी सिटी के निर्देशन में थाना बारादरी पुलिस ने यादगार रेस्टोरेंट के पास मोहल्ला सैलानी स्थित एक मकान पर…

Read More
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

ट्रैक्टर-ट्राली चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 3 शातिर चोर गिरफ्तार, कटी ट्राली, सिलेंडर व गैस कटर बरामद

बरेली।भोजीपुरा थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने ट्रैक्टर-ट्राली चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी किया गया सोनालिका ट्रैक्टर, कटी हुई ट्राली का सामान चार पहिये, धुरा, रिम आदि, व एलपीजी सिलेंडर,ऑक्सीजन सिलेंडर और गैस कटर के पाइप बरामद किए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, धौरा टांडा निवासी पीड़ित मोहम्मद जाहिद ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 10 सितंबर की रात उन्होंने अपना सोनालिका ट्रैक्टर-ट्राली धौरा टांडा मार्ग स्थित मुखिया…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

पुलिस ने की मॉडिफाइड साइलेंसर वाली 4 बाइकें सीज, 12 के कटे चालान

पीलीभीत। शहर की सड़कों पर बुलेट मोटरसाइकिल में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज करते हुए फर्राटा भरने वाले चालकों पर पीलीभीत यातायात पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है। पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव के सख्त निर्देशों के बाद जिले भर में चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के तहत 4 बुलेट मोटरसाइकिलों को सीधे सीज कर दिया गया है, जबकि 12 वाहनों का चालान काटा गया है। सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और ध्वनि प्रदूषण पर लगाम लगाने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी (यातायात) के पर्यवेक्षण में 12 और 13 सितंबर को यह विशेष…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

पुलिस चेकिंग के दौरान, अवैध तमंचे और कारतूस के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार

पूरनपुर/पीलीभीत।जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पूरनपुर पुलिस को अहम सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक शातिर अपराधी को अवैध हथियारों के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी पहले से ही कई संगीन मामलों में नामजद है और पुलिस के रडार पर था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस टीम गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक पुलिस के हत्थे चढ़…

Read More
error: Content is protected !!