Latest Posts
   
home 

व्यापारी से सिपाहियों द्वारा की गई मारपीट के विरोध में व्यापारी नेताओं ने थाने में किया प्रदर्शन

पीलीभीत।मोबाइल विक्रेता से बीती रात छतरी चौराहे पर सिपाहियों से नोकझोंक हो गयी जिस पर सिपाहियों ने उसको थाने ले जाकर अमानवीयता की हद पार करते हुए लाठियों से पिटाई की। जिसपर व्यापारियों ने सुनगढ़ी थाने गेट पर प्रदर्शन कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। दिए गए शिकायती पत्र में बताया गया कि बीतीरात गैस चौराहा स्थित मोबाइल व्यापारी हरीश निमरानी कानपुर से आए अपने भाई श्यानु यादव को लेने छतरी चौराहे पर स्थित चाय की दुकान पर गया था तभी वहां पर मौजूद थाना सुनगढ़ी पर तैनात सिपाही कौशलेंद्र…

Read More
home 

पीलीभीत में अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

पीलीभीत।शुक्रवार को बांसुरी चौक के पास से अतिक्रमण अभियान आज शुरू कर दिया गया। सिटी मजिस्ट्रेट डा.राजेश कुमार की अगुवाई में पुलिस दल बल की उपस्थिति में बुलडोजर ने अतिक्रमण की जद में आ रहे कच्चे पक्के निर्माण को ध्वस्त कर दिया। प्रशासन द्वारा नोटिस के 48 घंटे बाद की गई कार्रवाई से हडकंप मच गया। लोगों ने टीन और अनाधिकृत रूप से निर्माण कर अपने कब्जे को आगे बढ़ा कर विस्तार कर लिया था। उपरांत इसका सर्वे करा कर चेतावनी के बाद प्रशासन ने अतिक्रमण पर बुलडोजर चला दिया।

Read More
home 

शहर के नाले अतिक्रमण की चपेट में, कहीं बने है शौचालय तो कहीं अवैध दुकानें

पीलीभीत।शहर में हर साल बारिश के दौरान कई क्षेत्रों में बाढ़ के हालात बन जाते हैं। यहां नालों पर अतिक्रमण होने के कारण बारिश के पानी की निकासी नहीं हो पाती जिससे नालों का पानी लोगों के घरों में भर जाता है। शहर में कई नाले हैं जो लगभगअतिक्रमण की चपेट में हैं। ज्यादातर नालों पर लोगों ने अतिक्रमण कर मकान, दुकान और स्कूल बनवा लिए हैं। इससे कई जगह नालों का स्वरूप भी बिगड़ गया है। इस वजह से तय समय पर इनकी सफाई भी नहीं हो पाई है।…

Read More
home 

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मंदिरों के महंतों और गुरुद्वारा कमेटी ने उतारे गये लाउडस्पीकरों को स्कूलों को दान किया।

पीलीभीत ।शासन की मंशा के अनुरूप पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार पी0 के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों पर पीस कमेटी की मीटिंगों में जनपद के विभिन्न धर्मगुरूओं से मंदिर, मस्जिद, गुरूद्वारा व चर्च पर लगे मानक के अतिरिक्त लाउडस्पीकर को हटाये जाने की अपील की गयी थी जिसके फलस्वरूप जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में स्थित मंदिर, मस्जिद व गुरूद्वारा में लगे अतिरिक्त लाउडस्पीकर को धर्मगुरूओं द्वारा स्वेच्छा से हटाया गया। इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा यशवन्तरी मन्दिर के महन्त श्री राजेश वाजपेई, गौरी शंकर मन्दिर…

Read More

मेडिकल स्टोर में अवैध रूप से संचालित पाया गया क्लीनिक हुआ सील

अवनीश श्रीवास्तव@express views।पीलीभीत। नगर मजिस्ट्रेट डॉ0 राजेश कुमार द्वारा माधौटांडा रोड़ पर क्रॉसिंग के पास प्रजापित मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर के पीछे एक कमरे में अवैध रूप से बिना पंजीकरण के क्लीनिक संचालित पाया गया। उक्त संचालित क्लीनिक जांच अपर मुख्य चिकित्साधिकारी हरिदत्त नेमी द्वारा की गई। जांच के दौरान क्लीनिक अवैध रूप से संचालित पाया गया। उक्त क्लीनिक को सील कर दिया गया है तथा आगे की कार्यवाही स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा रही है।

Read More
home 

बरेली से राज्य पुरस्कार के लिए स्काउट्स एंड गाइड्स हुए चयनित

बरेली। हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स जिला संस्था बरेली द्वारा फरवरी माह में आयोजित जांच शिविर में बरेली से नौ स्काउट्स एंड गाइड्स का राज्य पुरस्कार के लिए चयन हुआ जिनमें गाइड्स में अदिति सिंह पुत्री महेंद्र सिंह दीक्षा पटेल पुत्री सूरजपाल विद्यालय सरदार वल्लभभाई पटेल कन्या इंटर कॉलेज अहरौला खुशनुमा पुत्री फरजंद अली किशोर चंद कन्या इंटर कॉलेज फरीदपुर अंशिका पटेल पुत्री गिरीश कुमार स्काउट नंदलाल पुत्र राजेंद्र प्रसाद जसवीर सिंह इंटर कॉलेज सहुया बरेली ट्रेनिंग काउंसलर प्रतीक्षा अग्रवाल सतवीर पुत्र रोशनी गॉड कुमारी काजल पुत्री राजेंद्र गौतम को होने…

Read More
home 

आयुर्वेदिक कॉलेज के लिपिक पर नौकरी दिलाने के नाम पर दलित नाबालिग के साथ रेप का आरोप, अश्लील वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल

पीलीभीत: सुनगढ़ी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक दलित नाबालिग छात्रा ने आयुर्वेदिक कॉलेज के लिपिक पर रेप का आरोप लगाया है। वहीं उसने यह भी कहा है कि लिपिक ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया में डालने की धमकी देकर वह उससे संबंध बनाता रहा है। मामला 3 महीने पहले का बताया जा रहा है जब दलित नाबालिग के पिता का देहांत हो गया और घर में पैसे की दिक्कत महसूस होने पर उसने अपनी जान पहचान के आयुर्वेदिक कॉलेज के लिपिक संदीप लाला से संपर्क…

Read More

सर्राफा व्यापारी की मिली कार में लाश, लूट के बाद हत्या की आशंका

पीलीभीत।गुरुवार देर रात सड़क के किनारे खड़ी अपनी ही कार में सराफा व्यापारी की लाश मिली है। कोतवाली क्षेत्र चूना वाली गली निवासी पवन गोयल(45) गुरुवार को अपनी कार से गांव कुंवरपुर तगादे पर गए थे। जब वे घर नहीं लौटे तो परिजन उनकी तलाश में निकल पड़े। पवन गोयल के भाई अरुण गोयल ने बताया कि जब वह उनकी तलाश में निकले तो रास्ते में पीलीभीत के निकट टनकपुर हाईवे पर गत्ता फैक्टरी के पास पवन गोयल अपनी ही कार में मृत अवस्था में मिले। उनके सिर पर गोली…

Read More
home 

भारत विकास परिषद ने दिव्यांगों का कराया स्वास्थ्य परीक्षण साथ ही कराया जलपान।

पीलीभीत।भारत विकास परिषद ने विकलांगों एवं दृष्टि बाधित मरीजों व उनके तीमारदारों के लिए बिस्कुट पैकेट का नाश्ता एवं ठंडा शुद्ध पेयजल वितरण का कार्यक्रम संपन्न किया।भारत विकास परिषद के अध्यक्ष डॉ अनिल सक्सेना ने बताया कि परिषद के ग्रीष्मकालीन कार्यक्रमों की श्रंखला के अंतर्गत यह कार्यक्रम निशक्त सेवा संस्थान के अध्यक्ष श्री अमृतलाल एवं सचिव श्री अनिल कमल के सहयोग से संपन्न किया गया। कार्यक्रम में लगभग 200 मरीजों व उनके दावेदार उपस्थित थे बरेली रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज की टीम ने सभी का परीक्षण किया तथा जिन मरीजों को…

Read More
home 

वरिष्ठ पत्रकार विनय सक्सेना के अनुज की पत्नी का लम्बी बीमारी के चलते निधन

पीलीभीत।वरिष्ठ पत्रकार विनय सक्सेना के अनुज विपिन सक्सेना की पत्नी रचना सक्सेना का मंगलवार सुबह मेदांता हॉस्पिटल दिल्ली में निधन हो गया। 52वर्षीय रचना सक्सेना कोरोना की बीमारी से ठीक होने के बाद से काफी बीमार चल रही थीं। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को मुक्तिधाम पीलीभीत में किया जाएगा।

Read More
error: Content is protected !!